शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ पीपी श्रीवास्तव द्वारा अर्बन के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मेहमानशाह एवं सरायकाईया में आयोजित छाया एकीकृत शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 16 बच्चों व तीन गर्भवती महिला को टीकाकरण किए गए तथा 25 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। एसीएमओ द्वारा अपने सामने पेंटा टीके के पश्चात बच्चे को पैरासिटामोल के सिरप दिलवाई गई। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाए एवं छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को आईएफए सिरप अवश्य पिलाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...