बलरामपुर, फरवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि एनीमिया महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में पाई जाने वाली एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिससे निपटने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के माध्यम से नियमित रूप से हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण तथा पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा 5 से 19 वर्ष तक के बच्चों पर विशेष ध्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.