रुडकी, मार्च 7 -- रुड़की, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को एनीमिया से बचाने के लिए आयरन सिरप और आयरन की गोलियां बांट रही हैं। इसके साथ ही लोगों को एनीमिया के लक्षणों और उससे बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र में करीब 4100 गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा छह माह से पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी आयरन सिरप और गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए 28 एएनएम, 119 आशा कार्यकर्ताओं और करीब 245 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी टीमें घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दवाएं बांट रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.