फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल। पलवल में एनीमिया से बचाव के लिए लोगों को खानपान में सुधार की सलाह दी गई है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि हरी पत्तेदार सब्जियां और आयरन युक्त भोजन बेहद जरूरी है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाई जा रही है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शरीर में खून की कमी को एनीमिया कहा जाता है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं कराया जाए तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए लोगों को इसके लक्षणों और कारणों के बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया से बचने के लिए रोजाना के भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना जरूरी है। पालक, सरसों, मेथी, बथुआ के साथ गाजर और चुकंदर जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इनके साथ विटामिन सी और ए वाले फल जैसे नींबू, आंवला, मौसमी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.