एनीमिया से बचाव के लिए गर्भवतियों को मिलेगी एफसीएम थेरेपी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समय पर पहचान कर आवश्यकतानुसार एफसीएम थेरेपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में खून की कमी मां और शिशु दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसलिए नियमित हीमोग्लोबिन जांच, समय पर उपचार और आवश्यकता पड़ने पर एफसीएम थेरेपी उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों, प्रभारी चिकित्साधिकारियों, स्त्री रोग विशेषज्ञों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कोई भी गर्भवती महिला जांच और उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से कमजोरी, चक्कर या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.