रुडकी, फरवरी 16 -- लक्सर, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार से लक्सर ब्लॉक में एनीमिया को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर एएनएम आशा कार्यकर्ता एनीमिया से पीड़ित महिलाओं का डाटा इकट्ठा करेंगी। इस बार किशोरियों का भी एनीमिया को लेकर डाटा कलेक्ट किया जाएगा। लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सैयद रफ़ी ने बताया कि लक्सर ब्लॉक मुख्यालय में एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक गर्भवती महिलाओं में ही एनीमिया रक्त की कमी के मामले सामने आ रहे थे। लेकिन यह भी तब पता चलता था जब गर्भावस्था का आठवां या नौवां महीना शुरू होता था। उस समय महिलाओं में इस कमी की जानकारी सामने में आती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.