नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। 'सुरक्षित मातृत्व दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि अगले एक महीने के अंदर राज्य में कार्यरत 42 हजार सहियाओं (सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) को टैबलेट (मोबाइल से थोड़ा बड़ा पोर्टेबल कम्प्यूटर) प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सहियाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर व प्रभावी तरीके से पहुंचा सकें। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान अंसारी ने बताया कि राज्य में कुपोषण, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और एनीमिया को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पूरे राज्य में ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.