एनीमिया मुक्त भारत के तहत अस्थावां में एएनएम को प्रशिक्षण
बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- फोटो : अस्थावां ट्रेनिंग : रेफरल अस्पताल अस्थावां में मंगलवार को एएनएम को एनीमिया मॉड्यूल की जानकारी देते प्रशिक्षक। अस्थावां। निज संवाददाता। रेफरल अस्पताल परिसर में मंगलवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एएनएम को एनीमिया मॉड्यूल पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक सह पिरामल फाउंडेशन गांधी फेलो राजश्री सांखला ने कारण, लक्षण, जांच और बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में एनीमिया प्रभावित लोगों की संख्या अधिक है। आयरन-फोलिक एसिड, पौष्टिक आहार पर जोर देते हुए गंभीर मामलों को उच्च संस्थान रेफर करने की सलाह दी गई। मौके पर बीएचएम संजय कुमार आजाद, बीसीएम सुमंत कुमार, एएनएम रीता कुमारी, रेणु कुमारी, मीणा कुमारी, रश्मि रंजन, संगीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.