घाटशिला, जून 18 -- बहरागोड़ा।एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को साकार करने के लिए जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के द्वारा नयाबसान मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच आईएफए टेबलेट दिया गया। बताया गया की टैबलेट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खून की कमी से बचाना और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। यह सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'एनीमिया मुक्त भारत अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों में आयरन की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य रखने के लिए ये दवाई दी जाती है। बच्चों की उम्र के अनुसार गोली का रंग और ताकत अलग-अलग होती है, जैसे 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को 'गुलाबी रंग' की टैबलेट और 10 साल से ऊपर के बच्चों को 'नीले रंग' की टैबलेट दी जाती है। इसे हमेशा भोजन या नाश्ते के बाद ही खाना चाहिए, ताकि पेट में हल्की जलन या ...