रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम एवं आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पोर्टल के सफल संचालन की समीक्षा हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर डाटा समय पर अपलोड करें। ताकि एनीमिया मुक्त भारत डैशबोर्ड पर सही जानकारी समय से प्रदर्शित हो सके। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को माइक्रोप्लान जल्द जमा करने का भी निर्देश दिया। बैठक में  पोर्टल पर कर्मचारियों की उपस्थिति एवं विवरण नियमित रूप से अपडेट करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी कर्मियों का डाटा और उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य है, जिससे वेतन भुगतान सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...