बांका, सितम्बर 8 -- बांका, निज संवाददाता। अनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका जिले ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत जिले में लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच और जरूरत के अनुसार उपचार की प्रक्रिया लगातार संचालित की जा रही है। कार्यक्रम की क्षेत्रीय स्तर पर नियमित जांच, निरीक्षण और अनुश्रवण का असर अब राज्यस्तरीय प्रदर्शन में भी दिखने लगा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: 2 लाख 4 हजार लाभार्थियों के स्क्रीनिंग का लक्ष्यअनीमिया की पहचान और उपचार मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सभी लोगों की हीमोग्लोबिन जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि एनीमिया की पहचान समय ...