नोएडा, जुलाई 18 -- नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी वि‌श्वविद्यालय के रेडियो एमिटी 107.8 एफएम पर शनिवार को एनीमिया मुक्त भारत विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा की किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों में एनीमिया की समस्या अधिक होती है। लोगों से एनीमिया के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। मंदिर में श्रीत्रिपुरसुंदरी का विशेष शृंगारनोएडा। सेक्टर-62 स्थित श्रीविनायक और श्रीकार्तिकेय मंदिर, सेक्टर-22 स्थित श्री वरसिद्धि विनायक मंदिर में आषाढ़ मास पर विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में अभिषेक के बाद मां दुर्गा, सीता देवी और श्रीत्रिपुरसुंदरी का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने ललिता सहस...