एनीमिया मुक्त भारत अभियान के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक आयोजित
जहानाबाद, अगस्त 25 -- हुलासगंज, निज संवाददाता एनीमिया मुक्त भारत अभियान के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश ने की। इसमें सभी एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान एवं उपचार को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.विशेष रूप से बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया की जांच और उसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित रूप से लाभार्थियों की पहचान कर आवश्यक जांच सुनिश्चित करें तथा एनीमिया से पीड़ित लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.