आरा, अप्रैल 9 -- स्वास्थ्य शिविर में हीमोग्लोबिन जांच के साथ पोषण व जागरूकता पर जोर सहार,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय बरूही में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत किशोरियों के लिए हीमोग्लोबिन जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार की ओर से लगाया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन कुमार एवं डॉ. बी. ओझा उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की और उन्हें एनीमिया से बचाव के उपाय और संतुलित आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य डॉ. कुसुमलता कुमारी ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए एनीमिया के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने किशोरियों को गर्भाशय कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एचपीवी...