सीतामढ़ी, अगस्त 26 -- एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का सीतामढ़ी में शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान सीतामढ़ी। एनीमिया की समय पर पहचान, जांच और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत विशेष अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीतामढ़ी समेत राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य संस्थानों के पदाधिकारी व कर्मी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि जुड़े。 यह भी पढ़ें- एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का सीतामढ़ी में शुभारंभ, 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियानविशेष अभियान की अवधि विशेष अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान के दौरान एनीमिया की नियमित जांच, उपचार, पोषण संबंधी परामर्श और गंभीर मरीजों को उच्चतर स...