गौरीगंज, जनवरी 7 -- अमेठी। संवाददाता बुधवार को मुंशीगंज स्थित बाबा नरपति शिक्षण संस्थान इण्टर कॉलेज में एनीमिया मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश झा ने कहा कि अध्ययन में सामने आया कि करीब 31 फीसदी गर्भवती महिलाएं जिले में अनीमिया की शिकार पाई गईं। इन गर्भवतियों में हिमोग्लोबिन का स्तर सात डेसीलीटर से भी कम मिला है। मीनाक्षी झा ने बताया कि सरकार हर माह 9, 16 व 24 तारीख को सरकारी अस्पतालों में जांच शिविर लगाती है। सामान्य महिला के शरीर में 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर रक्त होना चाहिए। लक्ष्मी ने बताया कि एनीमिया पीड़ित किशोरियों व गर्भवतियों में थकान, चक्कर, सांस लेने में दिक्कत, चेहरा पीला पड़ना, सिर दर्द, दिल की धड़कन तेज होने के साथ भूख न लगना, कम वजन, चिड़चिड़ापन, बार-बार बीमार पड़ना और मानसिक एकाग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.