लखनऊ, मई 2 -- खून की कमी (एनीमिया) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर कम होने वाली इस समस्या में मरीज को लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें होती हैं। एनीमिया से ग्रसित मरीजों का इलाज सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। वह शनिवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन में उत्तर प्रदेश में एनीमिया निवारण पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कहा, एनीमिया के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है। यह केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करने का साझा मिशन है। एनीमिया से ग्रसित मरीजों के इलाज की दिशा में ठोस व प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राज...