खगडि़या, मार्च 27 -- खगड़िया । नगर संवाददाता स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राज्य स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में एफसीएम (फेरिक करबोक्सी माल्टोज ) थैरेपी का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में खगड़िया जिले में भी इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत सदर अस्पताल में की गई। खगड़िया के सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में एफसीएम थेरेपी का विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसमें गंभीर एनीमिया से पीड़ित 23 गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई। यह थेरेपी एनीमिया प्रबंधन में एक प्रभावी और त्वरित समाधान है। जिसमें एक ही डोज में सुरक्षित रूप से आयरन की पूर्ति संभव होती है। जिससे गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाया जा सकता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ रामेंद्र कुमार, डीएस डॉ धर्मेंद्र कुमार, डॉ...