जहानाबाद, मार्च 26 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (एफसीएम) इंजेक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा पटना स्थित ऊर्जा स्टेडियम से किया गया, जिसमें सभी जिलों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ नंद बिहारी शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सलीम जावेद, डॉ. प्रियंका रानी, डॉ. अवनी, पंकज कुमार, सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक रिज़वानुल हक़, पीरामल फाउंडेशन से अनुष्का सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में त्वरित एवं प्र...