बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। कोरैय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बालिकाओं के समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का आयोजन किया गया। उद्घाटन चिकित्सा अधिकारी डॉ.निहाल फारूक, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रवि कुमार, फर्मासिस्ट सुरेन्द्र कुमार, एएनएम निधि सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में यूएचएस कोरियामा के प्रधानाध्यापक सुजित कुमार भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को नेत्र जाँच, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया। बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत संचालित 'सखी सहायता डेस्क' का उद्देश्य किशोरियों को उनके शारीरिक विकास, स्वास...