एनीमिया जांच अभियान में अरवल ने पार किया लक्ष्य
जहानाबाद, सितम्बर 28 -- अरवल, निज प्रतिनिधि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में निर्धारित लक्ष्य से काफी अधिक लाभार्थियों की जांच की गई है। 25 अगस्त से 28 सितंबर तक पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार 43,520 के लक्ष्य के विरुद्ध 68,910 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। यह निर्धारित लक्ष्य का 158.3 प्रतिशत है। 28 सितंबर को ही 2,335 लाभार्थियों की पोर्टल एंट्री हुई, जो दैनिक लक्ष्य का 182.4 प्रतिशत है। प्रखंडवार आंकड़ों में अरवल प्रखंड ने 211.5 प्रतिशत, कलेर 123.8 प्रतिशत, करपी 156.4 प्रतिशत, कुर्था 159.1 प्रतिशत तथा सोनभद्र-बंसी-सूरजपुर ने 147 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। अभियान के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों में एनीमिया की पहचान कर उन्हें परामर्श, उपचार और फॉलोअप से जोड़ा जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.