जहानाबाद, सितम्बर 2 -- पहले दिन 3,621 लोगों की हुई जांच, 1,667 मिले एनीमिक 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, पोर्टल पर रोज दर्ज होगी रिपोर्ट जहानाबाद में एनीमिया मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा

अभियान की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता जिले में एनीमिया को जड़ से मिटाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने एनीमिया मुक्त बिहार अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की। अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस बैठक में डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लक्षित व्यक्तियों की शत-प्रतिशत एनीमिया जांच समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उपचार और फॉलोअप में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह अभियान आगामी 30 नवंबर 2026 तक...