एनीमिया के नमूने लेने की प्रक्रिया सही नहीं थी: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली, जून 7 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार कल्याण सर्वेक्षण-6 में कई प्रकार के आंकड़ों को शामिल नहीं किए जाने पर स्थिति साफ की है। मंत्रालय ने कहा कि कई आंकड़ों का विश्लेषण अभी जारी है जो बाद में जारी किए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि एनीमिया के नमूने लेने की प्रक्रिया सही नहीं थी, इसीलिए आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि एनिमिया के आंकड़े एकत्र नहीं करने की मुख्य वजह कैपिलरी ब्लड सैंपलिंग प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठना है। इसमें अंगुली की पोर से रक्त की बूंद को लेकर हिमोग्लोबिन की जांच की जाती है। अब तक इसी प्रक्रिया से नमूने लिए जाते थे। यह भी पढ़ें- एनएफएचएस में छूटे संकेतकों की राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में होगी निगरानी लेकिन इसमें सटीक रिपोर्ट संदेह के दायरे में रहती है। इसलिए एनएफएचएस-6 में रक्त के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.