सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले में किशोरियों के लिए एनीमिया जांच अभियान चलाया गया। कमला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डुमरा टाइप-4 की छात्राओं के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमित प्रकाश ने किशोरियों को एनीमिया के कारण, लक्षण एवं उसके निवारण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संतुलित एवं पोषक आहार, विशेषकर आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन पर बल देते हुए घरेलू खानपान से एनीमिया की रोकथाम के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। जिला परियोजना प्रबंधक एजाजुल अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से ही किशोरियों का समग्र सशक्तिकरण संभव है। उन्होंने छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.