एनीमिया की समय पर पहचान और इलाज सरकार की प्राथमिकता : निशांत
पटना, सितम्बर 29 -- राज्य में एनीमिया (रक्त अल्पता) मुक्त बिहार विशेष अभियान के तहत 25 अगस्त से 28 सितंबर तक कुल 94,71,377 लोगों की स्क्रीनिंग (जांच) की गई है। राज्य में एनीमिया की दर को कम करने के उद्देश्य से शुरू इस विशेष अभियान के तहत अबतक गंभीर एनीमिया के 5,632, मध्यम एनीमिया के 3,34,171 तथा अल्प एनीमिया के 14,22,767 मामले चिन्हित किए गए है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 25 अगस्त को इस विशेष अभियान की शुरूआत की थी। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान और इलाज सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हित एनीमिया पीड़ित लाभार्थियों को आवश्यकता के अनुसार इलाज, पोषण संबंधी परामर्श, रेफरल एवं फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह विशेष अभियान 30 नवंबर तक संचालित किया जाना है। कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.