समस्तीपुर, अगस्त 13 -- समस्तीपुर। एनीमिया की रोकथाम, पहचान और उपचार को लेकर गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग स्कूल सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने की। यह भी पढ़ें- सीवान में एनीमिया नियंत्रण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजितप्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाकर समुदाय स्तर पर एनीमिया की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार को प्रभावी बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान एनीमिया की स्थिति, इसके कारण, लक्षण व संकेत तथा इससे होने वाली जटिलताओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। स्वास्थ्यकर्मियों को हीमोग्लोबिन की जांच, डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के उपयोग और जांच के बाद आवश्यक उपचार की प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षि...