हरदोई, मई 7 -- हरदोई। गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया की रोकथाम और उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को एक दिवसीय एफसीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर स्थित एक होटल में आयोजित इस प्रशिक्षण में संडीला, बिलग्राम, हरपालपुर और पिहानी की फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में तैनात चिकित्सा अधिकारियों और स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। सीएमओ डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में एनीमिया की समय पर पहचान और उपचार बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मध्यम और गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को एफआरयू तक रेफर करना, डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य रिकॉर्ड ट्रैक करना तथा आयरन-फोलिक एसिड, आयरन सुक्रोस और आवश्यकता पड़ने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.