घाटशिला, जनवरी 5 -- मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पवन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य संबंधी प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संकेतकों की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से एनीमिया की रोकथाम, टीबी उन्मूलन, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) और बच्चों के लिए जारी रूटीन टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। बीडीओ ने इन कार्यक्रमों की वर्तमान रिपोर्ट का अवलोकन किया और महिलाओं के संस्थागत प्रसव की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट तलब की। स्वास्थ्य मेला की रणनीति वहीं, आगामी 8 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केन्दाडीह में आयोजित होने वाले 'प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला' को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.