हाथरस, अप्रैल 5 -- एनिमिया से पीड़ित इकलौते बच्चे की मौत - कोतवाली सासनी क्षेत्र के बिजलीघर के निकट की घटनाहाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के बिजलीघर के निकट के निवासी एक व्यक्ति का इकलौते बेटा एनिमिया से पीड़ित था। शनिवार की रात तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सासनी बिजलीघर के निकट के निवासी दिवनेश के ढाई महीने के इकलौता बेटा गर्वित एनिमिया से पीड़ित था। करीब 25 दिन से उसकी तबियत खराब थी। एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा थ। शनिवार की रात उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन अस्पताल में ही रोने-बिलखने लगे। परिजन ...