बरेली, मई 30 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में एक और दो जून को 'भारतीय एनिमल साइंस कॉन्क्लेव एवं साइंस एक्सपो' का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के वैज्ञानिक, पशु चिकित्सक, शोधकर्ता, विद्यार्थी, उद्यमी, किसान, उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप्स, गैर-सरकारी संगठन और नीति निर्माता एक मंच पर जुटेंगे। आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक (शोध) डॉ. एसके सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक नवाचारों, पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकियों को एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से भारत की समृद्ध पारंपरिक ज्ञान प्रणाली और स्वदेशी तकनीकों को पशु एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की अत्याधुनिक तकनीकों के साथ समन्वित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्सा महाविद्यालय बनेगा नवाचार और अनुसंधान का हब आयोजन सचिव डॉ. राघवेंद्र सिंह न...