एनिमल फैट ऑयल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
बिजनौर, मई 7 -- चांदपुर। चांदपुर-हल्दौर मार्ग स्थित कुलचाना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गणपति वायो फ्यूल प्रा.लि. के प्रांगण में खड़े एनिमल फैट ऑयल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कंपनी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक टैंकर को काफी नुकसान पहुंच चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.