गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स के शरीर रचना विभाग के वार्षिक कार्यक्रम एनाटॉमिका-2026 का आयोजन शैक्षणिक ब्लॉक परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एम्स की कार्यकारी निदेशक सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. विभा दत्ता ने किया। आयोजन में प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों एम्स गोरखपुर, एम्स रायबरेली, एमवीएएसएमसी बस्ती, एसजीएमसीएच एंड आरएमआरसी गोरखपुर, बीआरडी, केएमसीएमसी महाराजगंज, केजीएमयू लखनऊ, एएसएमसी कुशीनगर, एमडीबीएएसएमसी देवरिया और यूआईएमएस प्रयागराज के कुल 123 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एम्स गोरखपुर के छात्र अव्वल रहे। प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए संबंधित मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक भी वहां मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार मुख्य गतिविधियां शामिल रहीं। इनमें विच्छेदन, योगिक शरीर रचना, ई-चार्ट और मॉडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.