लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कैंसर मरीजों को भीषण दर्द होता है। इसमें दवाएं फेल हो जाती हैं। ऐसे में एनस्थीसिया विशेषज्ञ कैंसर मरीजों को दर्द से निजात दिलाते हैं। दर्द के लिए जिम्मेदार नस की पहचान की जाती है। उसके बाद नस ब्लॉक की जाती है। इससे मरीज को दर्द से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। यह जानकारी पीजीआई एनस्थीसिया विभाग के डॉ. संदीप खूबा ने दी। वह शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पेन विशेषज्ञों की भूमिका और नई तकनीक पर इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लिनिशियंस के 11वें राष्ट्रीय और तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह सम्मेलन 15 और 16 नवंबर को संस्थान परिसर में आयोजित होगा। एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. संजय धिराज आयोजन अध्यक्ष हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.