एनसीसी सीनियर डिवीजन का एनरोलमेंट, 110 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
मेरठ, जुलाई 30 -- सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को 72 यूपी बटालियन एनसीसी, मेरठ की ओर से एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम वर्ष के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें कक्षा 11 के करीब 110 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया। प्रधानाचार्य विनय कुमार, एनसीसी केयरटेकर मैथ्यूज बर्नार्ड और निधि डेनिस ने विद्यार्थियों को एनसीसी के महत्व, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को एनसीसी से जुड़कर व्यक्तित्व विकास और देश सेवा के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एनरोलमेंट परीक्षा 72 यूपी बटालियन की कमान अधिकारी कर्नल वंदना ग्रोवर एवं एडम ऑफिसर कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी के निर्देशन में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- एन.सी.सी. भर्ती में 150 छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम परीक्षा संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.