जमशेदपुर, मार्च 20 -- एनसीसी ग्रुप मुख्यालय गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के अधीन संचालित विद्यालयों और महाविद्यालयों का ऑडिट किया। यह ऑडिट एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए.एस. बजाज के निर्देश पर किया गया। ऑडिट के दौरान ब्रिगेडियर राम नरेश ने करीम सिटी कॉलेज और लोयला स्कूल, बिष्टुपुर का निरीक्षण किया। इस मौके पर 37 झारखंड बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय अहूजा और प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद झा भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेटों से मुलाकात कर उन्हें संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और अनुशासन, नेतृत्व व राष्ट्र सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।इस ऑडिट का मुख्य उद्देश्य कैडेटों से संबंधित अभिलेखों के सही रखरखाव, प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.