बागपत, मई 16 -- बड़ौत। एनसीसी राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में 74 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी -131 का सैन्य अनुशासन के साथ शुभारंभ किया गया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल आयोजित 10 दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी व एनसीसी कैडेट्स रहे। कैंप कमांडेंट 74 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ सक्सेना के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के कुल 311 एनसीसी कैडेट्स द्वारा भाग लिया गया। कैडेट्स अनुभवी सैन्य अधिकारियों, जेसीओ, एएनओ और पीआई स्टाफ की देखरेख में ड्रिल, वेपन हैंडलिंग, फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग, ऑब्सटैकल ट्रेनिंग तथा व्यक्तित्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- 1...