एनसीसी शिविर में खेल, वाद-विवाद और वित्तीय जागरूकता
लखीमपुरखीरी, जून 9 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, खीरी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सप्तम दिवस पर कैडेटों के लिए खेल, ज्ञानवर्धक व्याख्यान तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनभर आयोजित गतिविधियों में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। शिविर के सातवें दिन की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से हुई। बैडमिंटन एवं रस्साकशी टग ऑफ वॉर प्रतियोगिताओं में विभिन्न कंपनियों के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान टीम भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। खेल गतिविधियों ने कैडेटों में सहयोग, नेतृत्व और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा दिया। इसके बाद आयोजित व्याख्यान सत्र में कैडेटों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.