मेरठ, मई 24 -- कृषक इंटर कॉलेज मवाना में 73 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन रविवार को कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास एवं सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी गई। शिविर में .22 राइफल हैंडलिंग, ऑब्स्टेकल ट्रेनिंग, कैमोफ्लाज एवं कंसीलमेंट सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कराया गया। दोपहर सत्र में स्नेक रेस्क्यू टीम "बिट एंड टेल" ने कैडेट्स को प्राथमिक उपचार एवं सांपों से बचाव की जानकारी दी। वहीं स्काइरैक्स मार्शल आर्ट टीम के मास्टर दीपक जाखड़ व उनकी टीम ने कैडेट्स को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया। कैंप कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा ने कैडेट्स को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण ...