लखीमपुरखीरी, जून 4 -- लखीमपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, यूपी बोर्ड परिसर में चल रहे 26 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी, लखीमपुर के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-215 के दूसरे दिन कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण की विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। यह भी पढ़ें- एनसीसी से विकसित होती है नेतृत्व क्षमताकैडेटों को संबोधित किया गया दिन की शुरुआत कंपनीवार ग्रुप फोटो के साथ हुई, जिसके बाद शिविर कमांडेंट कर्नल चित्र सैन ने कैडेटों को संबोधित किया।गतिविधियां विस्तार से बताई गईं अपने उद्घाटन संबोधन में कर्नल चित्र सैन ने 10 दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।वेपन ट्रेनिंग दी गई उन्होंने कैडेटों से अनुशासन, समर्पण और उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया...