आजमगढ़, सितम्बर 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। 99 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में डेंटल कॉलेज इटौरा, चंडेश्वर में दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। गुरुवार को शिविर में टीएसआई जयशंकर सिंह ने रोड सेफ्टी विषय पर व्याख्यान देते हुए कैडेटों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग और वाहन चलाते समय सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ओपनिंग एड्रेस में कमान अधिकारी कर्नल दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों को रेजिमेंटल लाइफ की गतिविधियों से परिचित कराने के साथ-साथ इंटर ग्रुप कंपटीशन के लिए योग्य एवं दक्ष ...