एनसीसी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम: प्राचार्या
मुंगेर, मई 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, जमालपुर में सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) नामांकन प्रवेश परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवार को विद्यालय परिसर में किया गया। परीक्षा में विद्यालय के कुल 65 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 55 विद्यार्थियों का चयन किया गया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। यह नामांकन परीक्षा 9 बिहार बटालियन, बरौनी के निर्देशन में आयोजित की गई। इस अवसर पर सूबेदार नेत्रा क्षेत्री एवं नायक सुमित थापा मगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.