एनसीसी वार्षिक शिविर में 500 कैडेट्स लेंगे सैन्य प्रशिक्षण
मेरठ, मई 21 -- विद्या कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बागपत रोड में 72 यूपी बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया। शिविर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय मेरठ के अधीन संचालित 48 विद्यालयों और कॉलेजों के करीब 500 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। एनसीसी अधिकारी डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन, फील्ड क्राफ्ट और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी हैं। शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और साहस का विकास कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक एवं भावी सैन्य अधिकारी के रूप में तैयार करना है। यह भी पढ़ें- योगाभ्यास व पीटी ड्रिल के साथ शुरू हुआ एनसीसी शिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.