एनसीसी राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम: गौरव गौतम
आगरा, अगस्त 3 -- एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (वीएसएम) ने सोमवार को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा का दौरा किया। प्रशिक्षण व्यवस्था और कैडेट्स की उपलब्धियों की समीक्षा की। सोमवार को ग्रुप मुख्यालय पहुंचे मेजर जनरल गौरव गौतम का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी यादव ने स्वागत किया। अधिकारियों से परिचय कराया। दौरे के दौरान ग्रुप कमांडर ने एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियों, प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों तथा विभिन्न गतिविधियों में उनके प्रदर्शन की जानकारी दी। इसके बाद मेजर जनरल ने मुख्यालय परिसर का निरीक्षण कर स्टाफ से संवाद किया। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण, सामुदायिक सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में एनसीसी की भूमिका की सराहना करते हुए इसे राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.