फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- कायमगंज, संवाददाता।एलवाई डिग्री कॉलेज में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तहत एनसीसी बी और सी प्रमाणपत्र के लिए कैडेटों का चयन किया गया। प्रक्रिया कमांडिंग ऑफिसर अमरजीत सिंह मलिक के नेतृत्व में हुई। इसमें विद्यार्थियों की शारीरिक माप और दक्षता के साथ लिखित परीक्षा कराई गई। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनसीसी बी प्रमाणपत्र के लिए 17 और सी प्रमाणपत्र के लिए 17 कैडेटों का चयन किया गया। डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई जाती है। प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय कुमार सिंह ने चयन प्रक्रिया के लिए पहुंची कमांडिंग ऑफिसर की टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- एनसीसी: कृषि कॉलेज में 53 छात्रों का हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...