एनसीसी में नामांकन की तिथि हुई विस्तारित
बलिया, जुलाई 19 -- रसड़ा। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज, पकवाइनार में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी नामांकन की तिथि विस्तारित कर 29 जुलाई कर दी गई है। महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉ. मो. अब्दुलरब सिद्दीकी ने बताया कि बीए, बीएससी व बीसीए प्रथम सेमेस्टर के इच्छुक छात्र-छात्राएं 29 जुलाई से पहले नामांकन फॉर्म जमा कर दें।उन्होंने बताया कि चयन के लिए लिखित एवं शारीरिक परीक्षा 93 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा 30 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट स्तर पर 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त छात्र-छात्राएं 'सी' प्रमाण-पत्र के लिए तथा अन्य पात्र छात्र-छात्राएं 'बी' प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीए, एमए और सभी कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.