एनसीसी में चयनित युवाओं को मिला राष्ट्रनिर्माण का संदेश
महाराजगंज, अगस्त 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित कैडेट्स के लिए अनुशासन व राष्ट्रसेवा की नई शुरुआत हुई। 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के अधिकारियों ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार, आत्मविश्वासी व नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है।
एनसीसी का महत्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने अंतिम परिणाम घोषित करते कहा कि एनसीसी केवल वर्दी पहनने का अवसर नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है। उन्होंने चयनित कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का पूरा लाभ उठाने और स्वयं को एक आदर्श नागरिक के रूप में विकसित करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.