बस्ती, मार्च 8 -- बस्ती निज संवाददाता। यूपी बटालियन एनसीसी की यूपी बटालियन बस्ती की ओर से स्टार सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल किसलय दुबे ने जितेंद्र कुमार सिंह शाही और डॉ. राजेश यादव को कैप्टन की रैंक लगाकर सम्मानित किया। जितेंद्र कुमार सिंह शाही शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं और पिछले आठ वर्षों से एनसीसी में लेफ्टिनेंट के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं डॉ. राजेश यादव रतन सेन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसी में भूगोल विभाग में अध्यापनरत हैं। दोनों अधिकारियों को उनकी कार्यनिष्ठा व सामाजिक योगदान के आधार पर कैप्टन बनाया गया। इस अवसर पर मेजर प्रो. राजेंद्र बौद्ध ने बधाई दी। इस दौरान थर्ड अफसर कुलदीप चौधरी, जीसीआई सृष्टि पांडेय, सूबेदार मेजर बशीर अहमद, सूबेदार वीरबहादुर थापा, सूबेदार राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.