एनसीसी में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला डॉ. कामिका सम्मानित
हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड एयर स्क्वाड्रन एनसीसी की एमबीपीजी कॉलेज की केयर टेकर ऑफिसर डॉ. कामिका चौधरी को 2025-26 के लिए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने यह सम्मान प्रदान किया। मेजर भल्ला ने कहा कि डॉ.चौधरी ने युवाओं को एनसीसी के प्रति जागरूक करने के लिए अच्छा कार्य किया। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, परीक्षा प्रभारी प्रो. बीआर पंत, चीफ प्राक्टर डॉ.कविता बिष्ट, डॉ. एसएस धपोला ने खुशी जताई है। फोटो-एमबीपीजी कॉलेज की डॉ. कामिका चौधरी को एनसीसी निदेशालय देहरादून में अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.