रुडकी, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय कैडेट कोर के मिनिस्टीरियल अधिकारी और कर्मचारी संगठन का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि प्रदीप बत्रा ने कहा कि एनसीसी केवल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम नहीं है, बल्कि इसके पीछे कार्यरत कर्मचारी इसकी मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करेगी। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर अधिवेशन का शुभारंभ किया। इसके बाद संगठन प्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...