रुडकी, सितम्बर 29 -- कलियर, संवाददाता। हरिद्वार विश्वविद्यालय में 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशन पर छात्रों की लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंडों की जांच के बाद वरिष्ठ श्रेणी में 64 कैडेटों का चयन किया गया। विवि के निदेशक वीके सैनी ने चयनित कैडेटों को बधाई दी। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुमित चौहान, एनसीसी प्रशिक्षक अनूप सैनी, नायब सूबेदार सुनील बिष्ट, हवलदार राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...